| 
                                                        
                                                                
निष्पादनता मूल्यांकन प्रमाणन योजना से समाज, प्रयोक्ता, डिजाइनर, निर्माण एजेंसियां, उत्पादक/आपूर्तिकर्ता/प्रयुक्तकर्ता लाभान्वित होते हैं। 
      समाज 
    - यह नव विकसित सामग्रियों के इस्तेमाल को बढ़ावा देता है जिससे निम्नलिखित परिणाम मिलते हैं
 
    - लागत कटौती
 
    -  निर्माण कार्य में तीव्रता
 
    - गुणवत्ता में सुधार
 
    - पर्यावरण संरक्षण
 
    -  अनुसंधान एवं विकास प्रयासों को बढ़ावा मिलता है और प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला से निकाल कर वास्तविक उपयोग में आ जाती है
 
    - मानकीकरण तैयार करने के लिए आवश्यक आंकडे स़जित होते हैं।
 
      
     
    उपयोग्ता 
 
  
    - विनिर्माताओं/आपूर्तिकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत दावों का तृतीय पक्ष द्वारा मूल्यांकन उपलब्ध कराता है।
 
    - उपयोग्ता में विश्वास पैदा करता है और प्रयोक्ता के पास प्रमाण-पत्र के प्रावधानों के अनुसार उत्पाद के इस्तेमाल की जिम्मेदारी होने से जोखिम कम करता है।
 
    - वास्तविक शिकायतों के निवारण हेतु स्वतंत्र तृतीय पक्ष की व्यवस्था उपलब्ध कराता है।
 
    - उत्पाद की जानकारी होने से चुनाव में मदद मिलती है।
 
      
     डिजाइनर 
 
  
    -  आवश्यक डाटा उपलब्ध कराता है
 
    -  उत्पाद के संबंध में विश्वास दिलाता है
 
    -  जहां लागू हो, सीमाओं के संबंध में सूचना प्रदान करता है
 
      
     निर्माण एजेंसियां 
 
  
    -  उत्पादन के संबंध में विश्वास पैदा करती हैं
 
    -  वैकल्पिक उत्पादों के इस्तेमाल की संभावना के बारे में बताती हैं
 
    -  जहां आवश्यक हो प्रयोग संबंधी दिशानिर्देश देती हैं
 
    -  उत्पाद के इस्तेमाल के लिए आवश्यक प्रशिक्षण की पहचान करती हैं
 
      
     विनिर्माता/आपूर्तिकर्ता/प्रयोक्ता 
 
  
    -   अनेक विशेषज्ञों के शामिल होने से तृतीय पक्ष द्वारा उत्पाद का मूल्यांकन होता है।
 
    -  विपणन में सहायता उपलब्ध करते हैं।
 
    - मूल्यांकन प्रक्रिया से विशेषज्ञों की तकनीकी सहायता मिलती है।
 
    -  भारत और अन्य देशों के व्यापार के भूमण्डलीकरण में सहायता मिलती है।
 
 
  
                                                     |